कलेक्टर ने निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी रोगियों हेतु फूड बास्केट प्रदान किए

संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 07 जनवरी, 2025:- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत समस्त टी.बी. रोगियों के लिए सामुदायिक सहयोग के लिए निक्षय मित्र बनाकर रोगियों को अतिरिक्त सहायता जैसे पूरक पोषण आहार के अंतर्गत रोगियों को प्रतिमाह अधिकतम छः माह तक फूड बास्केट का वितरण किया जाएगा।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी रोगियों को फूड बास्केट प्रदान करने हेतु सहमति प्रदान की गई। इसी तारतम्य में कलेक्टर द्वारा आज 5 रोगियों के लिए पोषण आहार की फूड बास्केट प्रदान की गई। जिसे जिला अस्पताल में रोगियों को प्रदान किया गया।
कलेक्टर नेहा मीना ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि जिले के टी.बी. रोगियो की जिम्मेदारी ले एवं प्रभावित व्यक्तियों को गोद लेकर सहायता प्रदान करने हेतु निक्षय मित्र बने, हमारी छोटी सी सहायता जिले को टी.बी. मुक्त करने में एक अहम योगदान के रूप में होगी।
जिले के जो भी व्यक्ति निक्षय मित्र बनना चाहते है उक्त नंबर 9424500260 पर कॉल कर सहमति प्रदान कर क्षेत्र में निवासरत सभी क्षय रोगियों एवं उनके आश्रितों के उपचार एवं पोषण हेतु आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करायें जाने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान कर इन सभी क्षय रोगियों एवं उनके आश्रितों के बेहतर स्वास्थ्य एवं उनके आर्थिक, सामाजिक उत्थान हेतु प्रदेश में संचालित समस्त जन कल्याणकारी शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने हेतु आवश्यक प्रयास कर सकेंगे।

jtvbharat
Author: jtvbharat