देवास में फ्रिज में मिली महिला की लाश, कई दिनों से बंद थी

महिला बदबू आने पर पड़ोसी ने बताया,मौके पर पुलिस
राजेन्द्र योगी
देवास:- वृंदावन धाम कॉलोनी के एक मकान में फ्रिज के अंदर महिला की लाश मिली है। घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह तब हुआ, जब क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई। कुछ देर बाद मकान के एक कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। यह दुर्गंध महसूस होने पर मकान में रहने वाले एक अन्य किराएदार ने मकान मालिक को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उनको फ्रिज में महिला की बॉडी मिली।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के बाद बीएनपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खोलकर जांच की। पुलिस ने बताया कि फ्रिज में एक महिला का शव मिला है। जानकारी के अनुसार, यह मकान इंदौर निवासी धीरेंद्र श्रीवास्तव का है, जिन्होंने जून 2023 में संजय पाटीदार को यह मकान किराए पर दिया था। संजय पाटीदार जून 2024 में मकान खाली कर कहीं और चला गया।

मकान में कभी-कभी आता था किराएदार
मकान में किराएदार कभी-कभी मकान पर आता जाता रहा था। पड़ोसियों के अनुसार, संजय अकेला ही आता था।

पुराने किराएदार ने दो कमरे खाली नहीं किए थे
जानकारी अनुसार एक किराएदार बलबीर सिंह अपने परिवार के साथ इस मकान में रहते है। वह पिछले 4 माह से यहा निवास कर रहे है।मकान का किराया 7 हजार रुपए महीना चुकाते है।
संजय पाटीदार ने मकान खाली किया उसमे दो कमरे खाली नहीं किए थे जिसमें एक कमरे में मास्टर बेड रुम और दूसरे में स्टूडियो था इसी में से एक कमरे में फ्रिज रखा था उसमें से महिला का शव मिला है। मकान की खिड़की से फ्रिज दिखाई दे रहा जो चालू हालात में मिला है।शुक्रवार को अन्य किराएदार बलबीर सिंह ने फ्रिज वाले कमरे का ताला तोड़कर देखा तब फ्रिज में शव होने का खुलासा हुआ था।
अब पुलिस संजय की तलाश कर रही है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। एफएसएल टीम के आने के बाद शव को फ्रिज से बाहर निकाला गया। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में हर पहलुओं पर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

jtvbharat
Author: jtvbharat