आशीष वाणी
अलिराजपुर :- नगर में भारी वाहनों का प्रवेश होने से दिनभर बार-बार जाम लगने के हालात बन रहे हैं। इससे आम जनता को बेहद परेशानी उठाना पड़ रही है। बस स्टैंड से लेकर निमचोक, जामा मस्जिद चोक,पोस्ट ऑफिस चौराहा, एमजी रोड, रामदेव जी मंदिर तक बाजार क्षेत्र में हर आधे घंटे में जाम की स्थिति बन जाती है। इसे पार करने में लोगों को बेहद दिक्कतें होती हैं, वहीं दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। इसको लेकर नागरिक कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर परिषद और पुलिस प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।नगर में लोडिंग वाहन ट्रक, पिकअप, टेम्पो, 407 सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि भारी वाहनों की दिनभर आवाजाही लगी रहती है। इन्हें रोकने व टोकने वाला कोई नहीं है। ऐसे वाहनों को नगर में सुबह से आना-जाना शुरू होता है, जो देर शाम तक चलता रहता है। इस कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की समस्या लो लेकर अधिकारियों ने कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। इसके चलते वाहन चालकों, के हौसले बुलंद हैं। नही वहा कोई यातायात पुलिस का कोई जवान मौजूद रहता। जिससे बेरिकेड्स हटा कर बड़े वाहन बिना रोक टोक नगर में प्रवेश कर रहे है। इसका खामियाजा लोगों को रोजाना जाम में फंसकर परेशानी के रूप में उठाना पड़ रहा है। वर्षों से चली आ रही समस्या का कोई हल निकाल नही निकल पा रहा हैं।