बुरहानपुर जिले के धुलकोट तहसील क्षेत्र के ग्राम गंभीरपुरा में बंजारा समाज ट्रस्ट द्वारा श्री शिवा बाबा मेले को लेकर बैठक संपन्न हुई

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर,बैठक में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, एस डी एम भागीरथ वाखला ने निर्देश देते हुए बताया कि मेले में सी सी टी वी केमेरा ओर पार्किग की व्यवस्था की जाए, मेला पांच से छे एकड़ में लगेगा झूले, सर्कस, कपड़ा, कटलरी सहित बर्तन दुकानें भी आयेगी। मेले में शराब बिक्री पर रोक लगाई गई हैं, एसडीएम ने कहा मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बायपास रोड की व्यवस्था की जाए, मेला 2 फरवरी से शुरू होगा जो 14 फरवरी तक रहेगा, एस डी एम ने शिवा बाबा ओर माता रानी के दर्शन कर चमत्कारी पत्थर को 11 उंगली से उठाया और मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया गया, मेला अध्यक्ष ने बताया कि मेला सुचारू रूप से चलाया जाएगा मेले में दुकानें लाइन से दी जाएगी पानी पार्किग की व्यवस्था रहेगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat