2008 से झोपड़े मे और अभी वर्तमान शिक्षा सत्र मे प्रधान मंत्री आवास मे संचालित की जा रही सेटेलाइट प्राथमिक शाला।

खलील मंसूरी
उदयगढ :- उदयगढ जनपद शिक्षा केन्द्र के अन्तर्गत ग्राम छोटा फुटतालाब डावरिया फलिया (संकुल केन्द्र कुन्डलवाशा ) मे शासन ने आदिवासी बालक/बालिकाओ की पढाई के लिए वर्ष 2008 मे सेटेलाइट प्राथमिक विद्यालय जरुर स्वीकृत कर संचालित कर दिया था
किन्तु बडा खेद का विषय है कि उक्त प्राथमिक विद्यालय डावरीया फलिए मे विगत 16 वर्ष से एक झोपड़े नुमा मकान मे संचालित की जाती रही तथा अभी वर्तमान मे इस शिक्षा सत्र 2024- 25 मे कक्षा 1/5 के करीब 47 अध्यनरत बालक बालिकाए एक स्वर्गीय आदिवासी ग्रामीण शंकर पिता कानिया के प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बने भवन मे बैठकर पढाई करने को मजबुर है…
जबकि शासन प्रशासन के नुमाईन्दे जिले मे अक्सर विकास का डिढोरा पिटते रहते है और जिले की समस्त पंचायत क्षैत्रो मे कभी विकास यात्रा के नाम पर तो कभी जन कल्याण अभियान जैसे कार्यक्रम पंचायत स्तर पर आयोजित कर अपनी खुबिया का प्रचार प्रसार मे लगे है जबकि क्षैत्र मे इस प्रकार की हकीकत सरकार के दावों की पोल खोलती स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस और न तो कलेक्टर का ध्यान है नही शासन के जवाबदेह नेताओं का अब बेचारी ग्रामीण गरीब आम जनता करे भी तो क्या करे…..
बताया जा रहा है कि इस सेटेलाइट प्राथमिक विद्यालय का दिनाक 19/12/2024 को भी राज्यपाल भवन भोपाल से आए अलिराजपुर जिले के भम्रण के दौरान भग्गुसिह रावत निरक्षण कर गये पर उसका भी को ई असर जिला प्रशासन पर नही दिखाई दिया …..
इस शाला पर स्थाई शिक्षक पदस्थ नही होकर कक्षा 1/5 के करीब 43 बच्चे रिकॉर्ड में दर्ज है जिनको दो अतिथि शिक्षक (1) जामसिह बामनिया (2)वेलसिह भयडिया अतिथि शिक्षक वर्ग 3 वर्ष 2016 से बच्चो को पडा रहे है। उक्त सेटेलाइट प्राथमिक विद्यालय वर्ष 2008 स्वीकृत होकर संचालित है। जहाॅ पर न भवन है ना पानी पीने की व्यवस्था न शौचालय है शासन की कोई सुविधा उपलब्ध नही है फिर भी स्कुली बच्चे पढाई करने काफी उत्सुक नजर आए। परन्तु जिला प्रशासन का ध्यान इस और नही है।जबकि मीडिया द्वारा क्षैत्र मे लगातार ऐ सी भवन विहिन

jtvbharat
Author: jtvbharat