
बदनावर मोहित राठौड़
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर किया याद,
बदनावर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि रविवार को बड़ी चौपाटी महाराणा प्रताप चौक पर स्थित प्रतिमा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव की उपस्थिति में मनाई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने कहा की महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा में ऐसी कई कहानियां प्रसिद्ध हैं, जिन्हें सुनकर हर व्यक्ति में जोश आ जाता है। मेवाड़ की धरती को मुगलों के आतंक से बचाने वाले ऐसे वीर सम्राट, शूरवीर, राष्ट्रगौरव, पराक्रमी, साहसी, राष्ट्रभक्त जिन्होंने इतिहास में अपना नाम अजर-अमर कर दिया। उन्होंने धर्म एवं स्वाधीनता के लिए अपना बलिदान दिया। दत्तीगांव ने युवा पीढ़ी से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि देश पर संकट के समय सभी को एकजुट होकर राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित होना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष अक्षय शर्मा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह राठौर , विजयसिंह पंवार, मनीष गुर्जर, सन्तोष चौहान, सुखराम देवदा, मितेश शर्मा, संदीप मुकाती, भूपेंद्र सिंह जादौन, डॉ गोपाल सिंह ठाकुर, विवेक पाटीदार, अक्षय व्होरा, सुरेंद्र सिंह कनवासा, सन्तोष राव, पंकज ठाकुर, डॉ शंकर सिंह राठौर, करणी सेना तहसील अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह दत्तीगारा, जितेंद्र सिंह राठौर रावले, बाबूलाल पाटीदार, विजेंद्र सिंह राजपुरोहित, शिवसिंह सोलंकी, जितेंद्र सिंह पँवार, कैलाश मुकाती, दिनेश निनामा, प्रदीप सेन आदि मौजूद थे।