
सिंगोली।ख्वाजा हुसैन,मेवाती सिगोली
जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी निकिता सिंह जावद के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा अवैध पीसा हुआ मादक पदार्थ 54.300 किग्रा डोडाचूरा कीमत 5,43,000 रूपये मय एक हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटर सायकल क्रमांक RJ-51SH/2383 से तस्करी करते आरोपी निलेश पिता श्यामलाल जाति धाकड उम्र 24 साल निवासी ग्राम चौकडी पुलिस चौकी कंजार्डा थाना मनासा जिला नीमच (म०प्र०) को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि दिनांक 20-21 जनवरी की रात को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु लगाई गई पुलिस टीम के द्वारा देहात गश्त व नाकाबंदी कि जाकर झांतला-बिलखंडा रोड, महुपुरापूरण फंटा, ग्राम महुपुरापूरण पर सामने से बारह बीघा की तरफ से करीब साढ़े 11 बजे काले रंग की एक स्प्लेंडर मोटर सायकल पर एक व्यक्ति अपने पीछे मोटर सायकल की सीट पर व दोनो साईडों में बांध कर रखे 03 बड़े थैले लेकर आता दिखा जो पुलिस के वाहन को देखकर घबराकर अपनी मोटर साइकिल पलटाकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे तत्काल पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर मोटर साइकिल चालक व मोटर साइकिल को पुलिस अभिरक्षा मे लिया मोटर साइकिल की सीट पर 01 व दोनो साईडों में 01-01 बंधे रखे कपडे के कुल 03 रेडीमेड विमल छाप वाले भरे हुए थैलों को खोलकर चेक करते उसके अन्दर कुल 54.300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचुरा पाया जाने से मोटर साइकिल को विधिवत जप्त कर आरोपी निलेश पिता श्यामलाल जाति धाकड उम्र 24 साल निवासी ग्राम चौकडी पुलिस चौकी कंजार्डा थाना मनासा जिला नीमच (म०प्र०) को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
उक्त कार्य में थाना प्रभारी उमेश कुमार यादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।