बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा के पास हुई वारदात दिनदहाड़े चुराए 23000

राजेश नाहर,खेतिया ,,,
नगर के मुख्य बाजार के व्यस्ततम इलाके में कल दिनदहाड़े थैली में रखे 23000 रुपए काटकर दो महिलाओं ने चुरा लिए है ।मंगलवार दोपहर किसान अशोक पिता बुकलाल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा खेतिया से ₹36000 निकाले पैसे लेकर वह पास की मेडिकल दुकान पर अपनी पत्नि के साथ जाकर खड़ा हुआ तभी कुछ दूरी से एक पंजाबी सूट पहने व एक साड़ी पहने महिला पीछा करते हुए मेडिकल दुकान तक पहुंची व कुछ ही क्षणों में थैली काटकर रुपए चुरा लिए व वही दुकान पर खड़ी हो गयी वहां खड़े किसान को लगा कि थैली कुछ हल्की लगी उन्होंने थैली कटी हुई देखी रुपए कम होने से वह बैंक की शाखा में पहुंचे। शाखा प्रबंधक सुरजीत कुमार को जानकारी दी जिस पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे,
किसान कटी हुई थैली लेकर पुलिस थाने पहुंचा जहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तत्काल तलाशी प्रारंभ कर दी सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर संदिग्ध महिला दिखाई दे रही है जो किसान के बैंक से बाहर आते हैं उसका पीछे का पीछा करते हुए मेडिकल दुकान पर पहुंचती है वह सीढ़ी पर खड़े रहकर ही बहुत ही कम समय में थैली कट कर या रकम उड़ाती दिखाई दे रही है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश का कहना है कि जल्द ही इन महिलाओं का पता लगा लिया जाएगा।
खेतिया शहर का व्यस्ततम चौराहा व मुख्य बाज़ार में दिनदहाड़े रुपये चुराने की वारदात हुई है। इसी इलाके में स्टेट बैंक व बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं है व दोनों ही बैंक के ATM भी।
वर्तमान में कपास खरीदी का सीजन प्रारंभ है जिसके चलते किसान व व्यापारी बैंकों से नगद रकम लेने आते हैं जहां सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर बैंकों में गॉर्ड होना चाहिए किंतु बैंक आफ इंडिया की शाखा पर कल भी गार्ड नदारत रहा वही स्टेट बैंक के सुरक्षाकर्मी नियमित अपना कार्य करते दिखाई देते हैं। शहर का यह व्यस्ततम इलाका है जहां दिनदहाड़े चोरी की वारदात कर तेज गति से गायब हुई महिलाओं को ढूंढने में पुलिस जुटी है व पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा

jtvbharat
Author: jtvbharat