अभिज्ञान में मनाई गई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

अरशद जागीरदार
तराना:- गुरुवार को अभिज्ञान शिक्षा संस्थान छत्रीबाग, तराना के प्रांगण में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को नेताजी के अद्वितीय संघर्ष और उनके आदर्शों का परिचय कराया गया। इसी के साथ विद्यालय में खेलों में उत्तम प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सील्ड एवं पुरस्कार वितरण किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार हरड़,, प्रधानाध्यापक अंबाराम चौहान , अंग्रेजी विभाग प्रमुख मंजरी लोया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat