महाकुंभ के लिए प्रवासी समुदाय के संतो का जत्था ग्राम बोदरली से हुआ रवाना

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर जिले के ग्राम बोदरली से महाकुंभ में मालवा प्रान्त के प्रवासी समुदाय के संतों का जत्था हुआ रवाना । जिसमे बुरहानपुर प्रवासी समुदाय के 8 संतों को ग्राम बोदरली के जगराम महाराज द्वारा माला पहनाकर संतो को रवाना किया गया। जगराम महाराज, हरि महाराज बोदरली ने स्वागत अभिनंदन कर रवाना किया गया। जिसमें धनराज महाराज तारापाटी, गोवर्धन महाराज शंकरपुरालवकुमार महाराज शंकरपुरा, विष्णु महाराज एकझिरा,गणेश महाराज शंकरपुरा, चंद्रदर्शन महाराज बोदरली , मोहन सिंह जाधव पांगरी , वसंत चौहान बोदरली से महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना हुवे। प्रवासी समुदाय के जिला सहसंयोजक अरुण पवार ने बताया कि कुंभ मेला 12 साल के अंतराल पर लगता है। 144 वर्षो में सभी महाकुंभ में सबसे शुभ महाकुंभ 2025 का होगा। जिसमें साधु-संत महात्माओं के आशीर्वाद व संगम में स्नान करने से सभी प्रकार के दोष से मुक्ति मिल जाती। इस अवसर पर प्रवासी समुदाय के जिला सहसंयोजक अरुण पवार, ग्रामवासी, विजय राठौड़, गब्बू राठौड़, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat