गोशाला से गायब हुई सेकडो गायों के मामले ने पकड़ा तुल स्वामी कृष्णा नंद जी महाराज नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिवस

क्षेत्रीय विधायक की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल

गिरधारीलाल गेहलोत
खाचरोद:- क्षेत्र की लिंकोडिया गांव की नन्द राज गौशाला का मामला अब और तुल पकड़ता जा रहा है गोशाला में हुए घोटाले के विरोध में और करीब 498 गायों के गायब होने के मामले में बगलामुखी मंदिर के स्वामी कृष्णा नंद जी महाराज ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए है और मुख्यमंत्री मोहन यादव और क्षेत्रीय विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान के सामने सवाल खड़े किए है उन्होंने कहा है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ग्रह जिले में गोशाला में इतना बड़ा घोटाला हुआ मुख्यमंत्री मोहन यादव संज्ञान क्यों नहीं लेते…? वही क्षेत्र के विधायक तेज़बहादुर सिंह चौहान के लिए बोला कि हमारे क्षेत्र का विधायक किसी काम का नहीं क्षेत्र में इतना बड़ा मामला हो चुका है परंतु विधायक आज तक पूछने तक नहीं पहुंचे और वे इस बार अपना जन्मदिवस नहीं मनाएंगे और अपने जन्मदिवस पर बड़ा आंदोलन गौ माता की रक्षा के लिए करेंगे और अनेक साधु संत एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे

jtvbharat
Author: jtvbharat