
बाग – जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा (द्वितीय चरण) विकासखंड मुख्यालय पर मॉडल स्कूल बाग मे दिनांक 22 जनवरी को प्रारम्भ हुई यह परीक्षा 23 जनवरी को भी होगी इसको लेकर बीआरसीसी धर्मेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में बीएससी हरजी मुकाती, कुंवर सिंह सोलंकी, पृथ्वीराज चौहान ,परम सिंह चौहान और जनशिक्षक जितेंद्र भिड़े, नरसिंह मेंहडा, इदरिस खान, बृजेश शर्मा, रायसिंह अनारे ,दीप सिंह डावर ,प्रेम सिंह मंडलोई, जगन मंडलोई ,किशोर गारद ,रुमाल जमरा ,भयुलाल सोलंकी, कालु मोरी एवं पर्यवेक्षक विजय कुशवाह, वंदना चौहान, दीप्ति अंजनारिया, सिराज खान परीक्षा संचालन में लगे हुए है बीआरसी ठाकुर ने बताया कि बाग विकासखंड में 22 जनवरी को कक्षा दूसरी से आठवी के कुल 212 बच्चे ने परीक्षा दी सभी बच्चों अभिभावक और शिक्षकों को भोजन परीक्षा स्थल पर कराया गया 23 जनवरी को 241 कुल 453 चयनित बच्चे परीक्षा देंगे उल्खेनीय है की प्रथम चरण की ओलंपियाड परीक्षा 24 दिसंबर को जनशिक्षा केंद्र स्तर पर हुई थी जिसमें बाघ ब्लॉक में कुल 3100 बच्चों के द्वारा परीक्षा दी गई थी उसमें से प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र से कक्षा और विषय वार दो दो बच्चे चयनित हुए हैं अब उन बच्चों की जिला स्तरीय ओलंपियाड परिक्षा का दूसरा चरण विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा है 22 जनवरी को कक्षा दूसरी और तीसरी के हिंदी अंग्रेजी गणित और कक्षा छठी सातवीं आठवी विषय के हिंदी अंग्रेजी संस्कृत परीक्षा सुबह 10 से 3.30 बजे तक संपन्न हुई।