लेकोड़िया गौ शाला से सैकड़ों गौ माता लापता संतो के ज्ञापन के दस दिन बाद भी प्रशासन ने नही की जांच

जांच में स्थानीय प्रशासन की लेटलतीफी के चलते मुख्यमंत्री के गृह जिले की तहसील खाचरोद में सरकार की हुई किरकिरी
स्वामी जी के जन्मदिन पर शक्ति पीठ आश्रम में छाई मायूसी

नाराज संतो अनुयायियों ने सिर मुंडवाकर लापता सैकड़ो गौ माताओ को दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश सरकार जनप्रतिनिधियों प्रशासन को दी चेतावनी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन की तहसील खाचरौद में संतो ने जन्मदिन के अवसर पर सिर मुंडवाकर जताया आक्रोश

श्री नंदराज गौशाला लेकोड़िया से 498 गौमाता के लापता होने की जानकारी बंगलामुखी शक्तिपीठाधीश्वर संत श्री कृष्णा नंद जी महाराज ने प्रशासन मीडिया को दस दिन पहले दी थी 498 गौ माता का अब तक न तो हिसाब सामने आया है न ही प्रशासन ने अब तक इस मामले में कोई जांच शुरु की है

नंदराज गौशाला लेकोड़िया में एक हजार अठाइस गायो का सरकारी दस्तावेजों में उल्लेख हैं
प्रति गाय बीस रुपये के हिसाब से मध्यप्रदेश सरकार से गौशाला को अनुदान प्राप्त होता है

गौशाला में एक हजार अठाइस गायो का दस्तावेजो में उल्लेख हैं वही सरकारी पशु डॉक्टर के द्वारा दी गई जानकारी में 530 गायो का उल्लेख सामने आने के बाद बंगलामुखी शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णा नंद जी ने ज्ञापन देकर कारवाई की मांग की थी
स्वामी जी के आरोपो का अब तक जवाब न तो गौशाला समिति दे पाई हैं न ही प्रशासन इस मामले की जांच कर पाया हैं की आखिर 498 गौ माता कहा है
शक्तिपीठाधीश्वर के आरोपों के समर्थन में अन्य क्षेत्रों से आए संतो ने प्रशासन सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज होकर अपने सिर मुंडवाकर लापता सैकड़ों गौ माता को श्रद्धांजलि देकर प्रशासन को चेतावनी दी हैं कि शीघ्र अतिशीघ्र निष्पक्ष जांच कर अपराधीयो को जेल की सलाखों के पीछे भेजें नही तो प्रयागराज कुंभ के बाद एक लाख से ज्यादा नागा साधुओं का कुंभ खाचरौद में लगेगा

jtvbharat
Author: jtvbharat