
एजाज खान बुरहानपुर
बुरहानपुर- कॉमन कैंसर स्क्रीनिंग प्रशिक्षण अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सकों और अस्पतालों में पदस्थ स्टॉफ नर्साे का 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रेहाना बोहरा ने प्रशिक्षण में बताया की पुरुषों मंे मुख कैंसर होने का प्रमुख कारण तम्बाकू का सेवन है। धूम्रपान, पान, गुटखा, खैनी और किसी भी रूप मंे तम्बाकू का सेवन करने से ओरल कैंसर हो जाता है। महिलाओं में 40 प्रतिशत से ज्यादा मामले स्तन और बच्चंे दानी के कैंसर से संबंधित रहते है। कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जाँच करवाने के उद्देश्य से शासकीय चिकित्सकों और स्टॉफ नर्साे को प्रशिक्षित किया जा रहा है।प्रशिक्षण में बताया गया कि, कैंसर से बचाव हेतु संतुलित-पौष्टिक आहार अपनाने, तनाव और चिंता से मुक्त रहने, नियमित रूप से व्यायाम व योगा करने, वजन बढ़ने ना दे, रासायनिक पदार्थाे व अनावश्यक दवाइयों के सेवन से बचे, समय पर स्वयं की जाँच और चिकित्सकीय सलाह लेने, धूम्रपान, तम्बाकू और शराब का सेवन न करने तथा शरीर मंे असामान्य चिन्ह, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करने इत्यादि बातों को अपनाकर कैंसर से बचाव किया जा सकता है।