कुरैशी जमात की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

एजाज खान बुरहानपुर

बुरहानपुर। अखिल भारतीय बकर कसाब कुरेशी जमात का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम बुरहानपुर के हुसैनी मैरिज हॉल में हुआ। जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से समाज के वरिष्ठ जन शामिल हुए महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ लतीफ खाटीक ने सम्मेलन को संबोधित किया उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों से मांग करेंगे कि बकरी पालन मुर्गी पालन योजनाओं का लाभ समाज के युवाओं को दिया जाए।मुर्गी और बकरा परिवहन के दौरान आने वाली परेशानी को देखते हुए शासन द्वारा पहचान पत्र मुर्गी और बकरा पालक खटीक समाज को दिया जाए, खटीक समाज का प्रतिनिधिमंडल जल्द केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेगा। वही संगठन के शेख इरफान ने बताया कि विगत 10 वर्षों से समाज द्वारा कम खर्च में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, समाज दहेज प्रथा से भी दूर है। प्रवक्ता एडवोकेट जावेद खाटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में समाज के आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी इस दौरान अनवर खाटीक, वाहिद कुरैशी, नवाब कुरैशी , इकबाल कुरैशी, शाकीर कुरैशी मौजूद थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat