
कुकड़ेश्वर नगर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस कुकड़ेश्वर नगर में तहसील टप्पा कार्यालय पर एवं ग्लोबल विजडम विद्यालय पर एवं कुकड़ेश्वर के सी एम राइस विद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया नगर के शासकीय विद्यालय एवं अशासकीय विद्यालय के सभी बच्चों ने नगर में प्रभात फेरी निकालकर नगर में ग्लोबल विजडम विद्यालय के छात्रों ने अनोखे अंदाज में रैली निकाली बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा के साथ नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा एक अनोखी रैली निकाली रैली जुलूस के रूप में निकलते हुए सी एम राइस विद्यालय प्रांगण में पहुंची जहां संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ नगर परिषद के सीएमओ कमल सिंह परमार एवं नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा के द्वारा झंडा वंदन किया गया तहसील टप्पा कार्यालय पर तहसीलदार नायाब तहसीलदार नवीन सलोत्रा के द्वारा झंडा वंदन किया गया तहसील कार्यालय पर मौजूद मध्य प्रदेश पटेल संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं नगर पटेल राजेंद्र पटेल एवं टप्पा क्षेत्र से लगे सभी कोटवार एवं पटवारी राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियों की मौजूदगी में तहसील कार्यालय पर झंडा वंदन किया गया इस अवसर पर तहसील कार्यालय पर तहसीलदार नवीन सलोत्रा के द्वारा पत्रकार राजेंद्र पटेल को बताया कि नगर एवं क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ सभी किसान भाइयों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी गई एवं तहसील कार्यालय की नवीन बिल्डिंग का लोकार्पण नहीं होने पर पत्रकार पटेल ने तहसीलदार महोदय से पूछने पर तहसीलदार महोदय ने बताया कि आगामी 15 अगस्त से पहले तहसील कार्यालय की नवीन बिल्डिंग पर तहसील कार्यालय शिफ्ट होगा और अगला झंडा वंदन नवीन बिल्डिंग पर ही होगा