पीएम यशस्वी योजना के अंतर्गत खेतिया की अक्षरा जैन ने की परेड में भागीदारी

राजेश नाहर
खेतिया:- पीएम यशस्वी योजना के अंतर्गत चयनित मध्य प्रदेश से 20 विद्यार्थियों को नई दिल्ली में 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होने का अवसर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कार्य मंत्रालय द्वारा मिला जिसमे शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौर से अक्षरा जैन, कक्षा दसवीं लक्ष्मी रायकवार, कक्षा नवी दर्शन अहेरकर, कक्षा नवी तथा जतिन पटेल कक्षा ग्यारहवीं विद्यालय के शिक्षिका श्रीमती कीर्ति गुरु के साथ 26 जनवरी परेड में नई दिल्ली में शामिल हुए।
खेतिया की अक्षरा जैन अपने साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए स्वयं बनाई ग्रिटिंग लेकर साथ गयी थी जिसे विद्यालय द्वारा उचित माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचाया है।
खेतिया की अक्षरा की सफलता पर उसकी माता स्वर्णा जैन व पिता पुखराज जैन ने प्रसन्नता व्यक्त की,,अक्षरा की सफलता पर सभी ने बधाई दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat