खेरी में हॉस्पिटल की जमीन से तहसीलदार ने हटवाया अवैध अतिक्रमण।

शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा।

चित्तौड़गढ़ तहसीलदार राहुल धाकड़ का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान निरन्तर जारी है।
आम सभा मे उपस्वास्थ्य केंद्र खेरी की सीमा में अतिक्रमण कि शिकायत मिली जिस पर मंगलवार को ट्रेनी एसडीएम सौरभ भाम्भू, तहसीलदार राहुल धाकड़, गिरदावर सत्यनारायण, थानाधिकारी कोतवाली मय स्टाफ़ एवं हॉस्पिटल स्टाफ़ की उपस्थिति में खेरी उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में टिनशेडनुमा अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटवाकर उपस्वास्थ्य केंद्र को सुपुर्द किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat