बुरहानपुर में ड्रोन से खेतों में दवा का छिड़काव

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – नेपानगर क्षेत्र के ग्राम अंबाड़ा मे किसान अब आधुनिक ड्रोन तकनीक का उपयोग कर फसलों में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे है जो न केवल समय की बचत कर रहा है बल्कि किसानों के स्वास्थ्य की भी रक्षा कर रहा है सारोला गांव के किसान मनोज प्रहलाद महाजन ने बताया कि ड्रोन से एक एकड़ में कीटनाशक का छिड़काव मात्र 15 मिनट में हो जाता है पहले जहां किसानों को तेज धूप में पीठ पर पंप लेकर घंटो मेहनत करनी पड़ती थी वहीं अब ड्रोन से एक समान और प्रभावी छिड़काव होता है इस सेवा के लिए किसानों को प्रति एकड़ मात्र ₹400 का भुगतान करना होता है कृषि विभाग के संचालक मनोहर सिंह देवके ने बताया कि ड्रोन तकनीक से न केवल कीटनाशक छिड़काव बल्कि फसल निगरानी भी की जा रही है साथ ही यह तकनीक स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर बन गई हैं

फोन पर लेते हैं बुकिंग

क्षेत्र के एकमात्र ड्रोन संचालक लखन पवार ने बताया कि वह सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक सेवाएं प्रदान करते हैं वे फोन कॉल पर बुकिंग लेते हैं और और अपनी गाड़ी में ड्रोन लेकर खेतों तक पहुंचते हैं युवाओं को भी ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दे रहे हैं जिससे भविष्य में और अधिक किसान इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे

jtvbharat
Author: jtvbharat