सेफ क्लिक अभियान

संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ:- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 01 फरवरी 2025 से 11 फरवरी 2025 तक चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा अभियान सेफ क्लिक के तहत मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में रक्षा सखी टीम, साइबर टीम व समस्त थानो के पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा आमजन के बीच जाकर उन्हें लगातार साइबर सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे है।
इसी क्रम में दिनांक 09.02.2025 को ग्राम झकनावादा, ग्राम बोलासा, ग्राम वानी, रायपुरिया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल प्रभारी निरी दिलीप मौर्य व रक्षा सखी टीम द्वारा आमजन को सायबर सुरक्षा व वर्तमान मे हो रहे सायबर फ्रॉड के बारे में पोस्टर, बैनर के माध्यम से जानकारी दी गई।
किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की दिशा में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने हेतु आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
दिनांक 09.02.2025 को झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर 05 कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 600 लोगों को जागरूक किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat