ग्राम पंचायत उदयगढ़ में पीएम आवास योजना में हो रही है भारी हेरा फेरी

गुमानसिंह भूरिया
उदयगढ़ अलीराजपुर:- ग्राम पंचायत उदयगढ़ में पीएम आवास योजना अंतर्गत आदिवासी गरीब लोगों के आवास बनाने को लेकर अजीबोगरीब रूप से आवास निर्माण के नाम पर हेरा फेरी की जा रही है पीएम आवास निर्माण के नाम पर एक मामला ऐसा सामने आया है कि हर कोई हैरान में रह गया ग्राम पंचायत उदयगढ़ का निवासी वैसु पिता दितीया जिसकी मृत्यु 2012 में हो चुकी थी लेकिन 2021-22 में उनके नाम पर आवास स्वीकृत किया गया इसकी जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति के खाते में राशि दो किस्त नहीं जमा हुई और अन्य व्यक्ति वैसु सुरपसिग के खाते में राशि दो किस्त पीएम आवास के रूप में राशि 65हजार जारी कर दी जब इस प्रतिनिधि ने दोनों व्यक्ति के परिजनों से संपर्क किया तो उक्त परिजन को पीएम आवास के संबंधित कोई जानकारी नहीं है और न हीं कोई पीएम आवास का आवास बना है या निर्माण कार्य चालू है अगर ग्राम पंचायत उदयगढ़ में पीएम आवास जितने भी बने हैं या स्वीकृत हुए हैं उनकी निष्पक्ष जांच की जाए तो और भी कहीं चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं

jtvbharat
Author: jtvbharat