
डेस्क
मंदसौर:- अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिए गए निर्देशो के तारतम्य मे गौतम सौलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम के द्वारा थाने के अप.क्र. 017/2025 धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 मे अपहृत हुयी नाबालिग बालिका को 10 घंटे मे बरामद किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 07.02.2025 को फरियादीया द्वारा थाना नई आबादी मंदसौर पर अपनी नाबालिग बहन आयु 17 वर्ष को संदेही दिपक मीणा द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर ले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी। रिपोर्ट पर थाने पर संदेही के विरुध्द धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 का अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान मे लिया गया प्रकरण की अनुसंधान के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित कर रवाना किया गया तथा नाबालिक बालिका को आरोपी दिपक उर्फ दीपु पिता मोहनलाल उर्फ हेमन्त मीणा आयु 23 वर्ष निवासी ग्रम दुरदर्सी कला जिला नीमच हाल मुकाम धन्धेरिया रोड बघाना जिला नीमच के घर से बरामद कर आरोपी को धारा 137 (2) 64 (1), 64(2)(m) BNS 4, 5(1), 6 POCSO Act 3(2)(v-a), 3 (1) (w) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के अपराध में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम –
उक्त कार्य मे निरीक्षक वरुण तिवारी, उपनिरीक्षक नेहा ओरा जैन. आर. 102 जितेन्द्रसिंह, प्र.आर. 72 जीवन, आर. 567 रविन्द्र, म.आर. 585 खुशबू, म.आर. 505 प्रेमलता का सराहनीय योगदान रहा।