प्रभु विश्वकर्मा जयन्ति पर हुआ समारोह,

राजेश नाहर
खेतिया,,, प्रभु विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नवयुग विश्वकर्मा सुतार समाज संगठन द्वारा विश्वकर्मा भगवान की भव्य शोभायात्रा निकल गई जिसमे सर्वप्रथम प्रभु श्री विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति का पूजन अर्चन कर नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची समाज जानो वरिष्ट सदस्यो ने महापुरुष महात्मा गांधी जी एवम रवींद्रनाथ टैगोर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया ।शोभायात्रा में काफी संख्या में समाज गण एवं मातृ शक्तियों ने भाग लिया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बरडे, अध्यक्षता दशरथ निकुम नगर परिषद अध्यक्ष खेतिया अतिथि पूनम चंद नेरकर ,अनिल सूर्यवंशी विशेष अतिथि डीडी गवले , रामकृष्ण सूर्यवंशी मल्फा, एवम् सचिन चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचन्द्रजी सोनीस,प्रकाशचंद्र शार्दुल, समाज के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सूर्यवंशी,आदि वरिष्ट जन उपस्थित थे। समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्य क्रम के उद्बोधन विश्वकर्मा के महास्यम को समझाते हुए समाज को एक जुट रहने की बात की गई। विधायक श्याम बर्डे ने समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कि कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद सूर्यवंशी और आभार अध्यक्ष संजय जगताप ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
प्रभु विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज बड़ी संख्या में एकत्रित हुए समाज जनों ने समाज को एकजुट रहने परस्पर समन्वय बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक हित में निरंतर कार्य करने की का संकल्प भी किया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat