आबकारी विभाग सजग लेकिन सतर्क नहीं……..!

रानापुर क्षेत्र में 15 दिन में तीसरी बार अवैध शराब पकड़ाई

गुजरात रोड से अवैध शराब भरे दो वाहनों से आबकारी विभाग ने लाखो रुपये की अवैध शराब जप्त की

अवैध शराब परिवहन का असली गुनहगार क्या आयेगा पकड़ में या फरार ही रहेगा…..
पंकज गोस्वामी

रानापुर:- लगता है रानापुर क्षेत्र में आबकारी विभाग ओर निरीक्षक विकास वर्मा ने जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के निर्देशन में
दबंगता से शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का मन बना लिया है
दिनांक 09.02.2025 को आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त झाबुआ ‘ब’ मे प्रात: पिटोल – कुंदनपुर मार्ग पर रोड़ गश्त के दौरान दो संदिग्ध वाहन दिखे जिसे आबकारी टीम द्वारा पीछा करके घेराबंदी कर ग्राम नांगनखेडी मे रोका मौके से दोनो वाहनो के चालक वाहनों को तलाई में छोड़कर फरार हो गये वाहनो की विधिवत तलाशी लेने पर महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MP13 ZN 4251 से माउन्ट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन कुल 86 पेटी (कुल- 1032 बल्क लीटर) एवं दूसरी महिंद्रा बोलेरो पिकअप बिना नम्बर से गोवा एवं रॉयल सिलेक्ट व्हिस्की की कुल 152 पेटी (1322.28 बल्क लीटर) विधिवत जप्त कर कब्जे आबकारी लेकर मोके पर से फरार अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36, 46 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया उक्त कार्यवाही नवीन विधान के तहत विडियोग्राफी व फोटोग्राफी कि गयी। उक्त जप्त कुल मदिरा 238 पेटी (2354.28 बल्क लीटर) का अनुमानित बाजार मूल्य राशि रुपये 12,54,780/- एवं वाहनों का मूल्य 16,50,000/- इस प्रकार शराब व वाहनों का कुल मूल्य 29,04,780/- रूपयें है।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा की गई एवं आबकारी उपनिरीक्षक, अकलेश सोलंकी, रमेश सिसोदिया, प्रेमसिंह परमार एवं जिले के समस्त कार्यपालिक स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।
रानापुर के टांडी में लाखों की पकड़ाई माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर
30 जनवरी 25 गुरुवार को रानापुर से दाहोद जाने वाले कुंदनपुर कतवारा मार्ग पर गुजरात सीमा से करीबन 8 किलो मीटर दूर ग्राम टांडी में आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर एक रिहायशी मकान से माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर केन 304 पेटी अवैध रूप से संग्रहित की गई बियर की पेटियां जब्त की जिसकी अनुमानित कीमत नो लाख अडतालीस हजार चार सो अस्सी रुपए बताई है।
(2) 30 जनवरी को दूसरे ठिकाना जो शैलेन्द्र नायक का बताया वहा से 392 पेटी बियर कीमत 12 लाख 23 हजार 40 रुपए इस प्रकार आबकारी विभाग के द्वारा दोनों जगह से 696 पेटी बियर कीमत 21 लाख 71 हजार 520 की जब्त की है।
जो अवैध बियर दोनो स्थलों से जब्त की गई।
रानापुर पुलिस ने पकड़ी इको वाहन से अवैध बियर
2 फरवरी 25 को रानापुर पुलिस ने ग्राम ढोल्यावड धामनी कटारा रोड से मारुति इको वाहन 04 CN 3117 से 33 पेटी माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कीमत 1.02,960 रुपए की जब्त की थी।
झाबुआ आबकारी ने 31 जनवरी 25 को पकड़ी अवैध बियर
झाबुआ मुख्यालय से करीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम देवझिरी में एक पुराने कच्चे मकान से 40 पेटी माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कीमत 1,24,800 की जब्त की थी।
30 जनवरी 25 से 9 फरवरी 25 तक आबकारी ओर पुलिस विभाग ने
माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर 304,392,40,33,86 कुल 855
कीमत
0948480
1271520
0124800
0102960
0311320
—————
2759080
—————-
गोवा एवं रॉयल सिलेक्ट विस्की
152 पेटी
कीमत 9 लाख 43 हजार 460
रुपए की जब्त की।
*इस प्रकार आबकारी ओर पुलिस विभाग ने करीबन 37 लाख की अवैध शराब बियर जब्त की साथ ही लाखो रुपए के वाहन इसके पहले भी रानापुर पुलिस ने 2 वाहन ओर लाखो की अवैध शराब जब्त की थी।
रानापुर ही नहीं पूरे झाबुआ जिले में अवैध शराब के साथ साथ माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर सप्लाय का खेल जोर शोर से चल रहा है तभी टांडी, रानापुर ओर झाबुआ के देवझिरी ग्राम से लाखो की बियर संग्रहण कर रखी थी और गुजरात परिवहन कर ले जाई जा रही अवैध शराब बियर को आबकारी विभाग ने जप्त की है।
लेकिन रानापुर पुलिस के प्रकरण को छोड़कर आबकारी विभाग के चारों प्रकरण में कोई भी व्यक्ति पकड़ में नहीं आया जिसमे ग्राम टांडी के दोनों प्रकरणों में नाम उजागर हुए बाकी देवझिरी का अज्ञात है और 9 फरवरी 25 को नागनखेड़ी रोड पर दो वाहनों से लाखो की अवैध शराब पकड़ाई के अपराधी का नाम पता तलाश वाहनों से किया जावेगा

*झाबुआ ओर अलीराजपुर जिले की सीमा से रोजाना लाखो रुपयों की अवैध शराब की निकासी शराब माफियाओं के गुर्गों के द्वारा की जाती है और वह भी अन्य जिलों से किराए अथवा क्रय कर लिए वाहनों से
लेकिन सवाल यह है कि आखिर लाखो की शराब आती कहा से है…..

*अभी तक झाबुआ ओर अलीराजपुर जिले में प्रशासन के अधिकारी असली शराब परिवहन करने वाले माफिया सिंडिकेट गिरोह तक नहीं पहुंच पाई जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होकर अवैध शराब परिवहन करना बंद नहीं कर रहे बल्कि जोर शोर से करते नजर आ रहे है….
क्या आबकारी विभाग जिस प्रकार सजगता से अवैध शराब परिवहन करने ओर बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है क्या सतर्कता से असली गुनहगार को पकड़ने में भी सफल होगा….?

jtvbharat
Author: jtvbharat