
खलील मंसूरी जिला ब्यूरो
अलीराजपुर: मंगलवार को टाकीज चौराहा अलीराजपुर पर एक चर्चा में आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल नें किसानों को बिजली ना मिल पाने से परेशान किसानों की समस्या को लेके हमला बोला कहा की आज़ क्षेत्र मे किसान परेशान है किसान खून के आंसू रो रहा है!! पुरे क्षेत्र किसानों की फसल बर्बाद हो गई किसान,आत्महत्या के लिए मजबूर है इतना परेशान मै कभी किसान को नहीं देखा किसान रात दिन फोन लगा के बता रहे है!!
आवेदन ज्ञापन दें रहे पर ये शासन प्रसाशन है की इनकी नींद ही नहीं उड रही मंत्री,सांसद डबल इंजन की खूब ढिढोरा पीटते किसानों को 24घण्टे बिजली देने के नाम पर पर जब किसानो की जरूरत होती 1 घण्टे भी फुल बिजली नहीं दे पा रहे!! मंत्री सांसद कहते हमने किसानो को सब कर दिया किसान खुशहाल अगर किसान खुशहाल है क्षेत्र में जा के देखें किसान रात भर नींद खराब कर लाइट का इंतजार करता रहता है!!अगर समस्या नहीं तो किसान परेशान क्यों है ,विद्युत विभाग किसानों को लाइट नहीं दे पा रहा किसकी जवाबदरी,मंत्री, सांसद या विद्युत विभाग की जवाबदारी अगर जल्दी ही समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो मंत्री सांसद, कलेक्टर का घेराव कर कलेक्टर कार्यलय मे मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जायेगा!!