
संवाददाता = धर्मेश सोनी
पेटलावद।
मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला आज सुबह रायपुरिया थाना क्षेत्र के बनी ग्राम में सामने आया, जहां एक खेत में नवजात शिशु मिला। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह खेत से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने एक नवजात बालक को देखा।
सूचना मिलने पर पुलिस उप निरीक्षक प्रेम सिंह भूरिया सहायक निरीक्षक मंगल सिंह सोलंकी आरक्षक जितेन चौहान 100 डायल के कर्मचारीऔर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शिशु को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत स्थिर है और उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को खेत में किसने और क्यों छोड़ा। इस अमानवीय कृत्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सिविल अस्पताल के बीएमओ सुरेश कटारा ने बताया कि शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण व इलाज कर जिला चिकित्सालय में रेफर किया है अभी तक ठीक है