
रोड की राह में क्या है रोड़ा ?
जिम्मेदार अधिकारी नही उठाते फोन ,बनाते है बहाने
कल्पेश सोनी
खरगोन:- नगर पालिका व नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी भले ही शहर में मोहल्लो ओर कॉलोनी में बी.टी व सी.सी रोड बना कर गली गली चमकाने का काम कर रही हो लेकिन वार्ड क्रमांक 30 जो कि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी का निर्वाचन क्षेत्र है वहां के रहवासी अब तक भी नाली,सड़क जैसी सुविधाओं से वंचित हैं ।बात करें वार्ड क्रमांक 30 की स्वर्णकार कॉलोनी की तो यहाँ के रहवासियों के लिए अच्छी सड़क अब भी एक सपना ही है जबकि यहां सड़क निर्माण को लेकर रहवासी कई बार आवेदन, निवेदन कर चुके है पर हर बार मिला है सिर्फ आश्वासन।विगत दिनों भी रहवासी सड़क निर्माण की मांग को लेकर वार्ड पार्षद व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी से मिले थे ।इस बार भी अध्यक्ष द्वारा परिषद की बैठक में प्रस्ताव रख जल्द सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा का भरोसा दिला कर लौटा दिया गया ।
अब देखना ये है के कब इस सड़क के निर्माण को मंजूरी मिलती है और कब निर्माण कार्य शुरू होता है क्योंकि सबसे ज्यादा जिस सड़क को लेकर रहवासी परेशान है वह इंजीनियर साहब जितेंद्र मेढ़ा के अनुसार T.S के लिए गयी है ।
# कृपया इसे बॉक्स में लगाये ????????
क्या कहते है रहवासी-
रहवासी रोहित कोचले ने बताया कि 3 से 4 बार आवेदन दिए पर हर बार आश्वासन मिलता रहता है, बरसात मेँ कीचड़ होने से काफ़ी समस्या आती।
भूषण डिंडोरकऱ ने बताया की वार्ड के उपयंत्री जितेन्द्र मेढा से संपर्क करने का प्रयास करो तो वह फोन ही नही उठाते , मिलने जाओ तो बहाने बना कर निकल जाते है ,बार बार बोलते है कि फ़ाइल T.S के लिए गयी है , काम हो जाएगा ।
धर्मेंद्र दूबे का कहना है कि
बहुत जगह रोड बन रहें है पर हमारी कॉलोनी मेँ बहुत समय से समस्या है ,उसका हल नहीं हो पा रहा।
उर्मिला खोड़े कहती है कि
हम बहुत वर्षो से रह रहें है बरसात के दिनों मेँ कीचड़ होने से आवागमन की बहुत दिक्क़त होती।
बालकृष्ण गुप्ता ने कहा कि
जब से ये क्षेत्र नगर पालिका मेँ गया है तब से रोड बनने की उम्मीद कर रहें है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही जबकि यह नगर पालिका अध्यक्ष का वार्ड है।