अंतरराज्य हिस्ट्रीशीटर बदमाश को चेन स्नेचिंग मामले में उज्जैन पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 दिन में करीब 250 कैमरों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी तक पहुंची पुलिस,
राजस्थान होमगार्ड बल में पदस्थ था आरोपी,
बर्खास्त होने के बाद चोरी, लूट, योन उत्पीड़न, अपहरण, आर्म्स एक्ट एवं चेन स्नेचिंग जैसे 18 अपराध किए,
उज्जैन
अमन परमार
उज्जैन पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो अंतर राज्य स्तर पर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी राजस्थान होमगार्ड बल में पदस्थ था। बर्खास्त होने के बाद कई गंभीर अपराध किए। आरोपी पर अब तक करीब 18 प्रकरण दर्ज हैं। जो की राजस्थान व मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में है। जिसमें चोरी, लूट, यौन उत्पीड़न, अपहरण, आर्म्स एक्ट एवं चेन स्नेचिंग जैसे गंभीर मामले हैं।
दरअसल आरोपी का नाम जयकुमार पिता राजेंद्र पाल शर्मा है जिसकी उम्र 48 वर्ष बताई जा रही है । जो की कोटा राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी राजस्थान होमगार्ड बल में पदस्थ था। आपराधीक कृत्यों के कारण बर्खास्त किया जा चुका है। आरोपी जय कुमार पर राजस्थान कोटा और झालावाड़ के अलग-अलग स्थान में करीब 16 अपराध दर्ज है। वहीं उज्जैन के भैरवगढ़ थाने में बाइक चोरी और थाना नीलगंगा में चेन स्नेचिंग का मामला दर्ज हुआ। इस प्रकार कुल 18 मामले दर्ज हुए।

उज्जैन के शांति पैलेस बायपास पर एक सप्ताह पहले 5 फरवरी को एक चेन स्नेचिंग की घटना हुई । बाइक सवार आरोपी ने महिला के गले से चेन झपटी। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर, सीएसपी दीपिका शिंदे और थाना नीलगंगा प्रभारी तरुण कुरील के साथ पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस टीम ने दो दिन के भीतर करीब ढाई सौ कमरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त आरोपी के होने से संबंधित मिलते-जुलते अन्य आरोपियों से पूछताछ की गई । मुखबिर से पता चला कि इस प्रकार का आरोपी निकास चौराहा के आसपास देखा गया है। पुलिस ने रैकी कर आरोपी जयकुमार को पकड़ा। पूछताछ में उज्जैन की चेन स्नेचिंग घटना के अलावा राजस्थान के अपराध की भी जानकारी लगी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। आरोपी ने जब चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था तो उसके पास एक बाइक थी जो कि उसने थाना भैरवगढ़ क्षेत्र से चुराई थी। आरोपी के पास से पुलिस ने बाइक के अलावा सोने की चैन भी बरामद कर ली है । अब अन्य घटनाओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने ₹10000 का इनाम देने की भी घोषणा की

jtvbharat
Author: jtvbharat