
झाबुआ।संजय जैन-जिला ब्यूरो। विधायक झाबुआ डाॅ विक्रांत भूरिया अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित होने के पश्चात प्रथम बार अपने गृह नगर में आने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत एवं रैली का आयोजन किया जावेगा। जिला कांग्रेस,ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयुआई तथा सेवादल सहित सभी मोर्चा संगठन एवं कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पंच, सरपंच उक्त रैली में सम्मिलित हो कर स्वागत करेगें।। अवसर पर एक वाहन रैली का होगा आयोजन…
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खडगेजी द्वारा कांग्रेस नेता राहूल गांधी, प्रियकां गांधीजी की सहमति से झाबुआ विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया गया है। दिनांक 18 फरवरी 2024 मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित होने के पश्चात प्रथम बार गृह आगमन झाबुआ में हो रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक स्वागत किया जावेगा इस अवसर पर एक वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। उक्त वाहन रैली प्रातः 10.30 बजे देवझरी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर झाबुआ राजगढ नाका- पुलिस लाईन चैराहा- राजवाडा होकर बस स्टेण्ड समीप गांधी प्रतिमा पर रैली का समापन होगा।उक्त रैली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक वीरसिंह भूरिया, पूर्व विधायक वालसिंह मेडाजिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाभर सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेगे। इस अवसर पर सम्पूर्ण जिले में उत्साह है तथा पूरे शहर में पोस्टर बैनर से सजाया जा रहा है तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
जिला कांग्रेस पदाधिकारी मानसिंह मेडा,आशिष भूरिया, निर्मल मेहता, हेमचन्द्र डामोर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमालसिंह मालू,शंकरसिंह भूरिया,देवेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री बंटू भाई,महिला कांग्रेस की श्वेता मोहनिया, वीराकुंवर सदस्य जनपद पेचायत रामा, सुनिता अलावा,आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष खूनसिंह गुण्डिया, सेवादल के दिलीप भूरिया,रूपसिंह डामोर,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश डामोर, हेमेन्द्र बबलु कटारा, लोकेन्द्र बिलवाल, वसीम शेख, एनएसयुआई के नरवेश अमलियार,शहर अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौर, दिनेश गारी,ब्लाक अध्यक्षगण काना गुण्डिया झाबुआ, कैलाश डामोर रानापुर, गोवर्धन कुन्दपुर,यामिन शेख,गेन्दला डामोर,ईश्वर पाटीदार,राकेश डामोर, केमता भाई,जितेन्द्र शाह, विजय शाह चन्द्रवीरसिंह राठौर,राजा कुरैशी जनपद पंचायत सदस्य कैलाश बारिया, मानू भाई,पेमाभाई,राहूल वडखिया,शंकरसिंह हटिला, साबिर फिटवेल,रकसिंह,राजेश भूरिया दोतड,देवलसिंह कजावानी, प्रकाश रूपाखेडा रमेश मेडा चोरमाण्डली, रमेश रणीया,रोहित हटिला ने भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया का जिला कांग्रेस,ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयुआई तथा सेवादल सहित सभी मोर्चा संगठन एवं कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पंच, सरपंच उक्त रैली में सम्मिलित होकर स्वागत की अपिल की है।