दमोह से बड़ा मलहरा जाते समय बटियागढ़ में अनुपमा सिंह लोधी जी का सभी युवाओं ने किया स्वागत

अल्प प्रवास उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी निकली दौरे पर ..

जिला ब्यूरो चीफ – पुष्पेंद्र सिंह लोधी

दमोह आज बटियागढ़ में राष्ट्रीय लोधी महासभा की अध्यक्ष, केन्द्रीय भंडार एवं बेयर हाउस की पूर्व केंद्रीय निदेशक भारत सरकार एवं उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी बटियागढ़ के अल्प प्रवास पर आई यहाँ पर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समाज और दूसरों के काम के लिए जीता है समाज उन्हें ही याद रखता है उन्होंने कहा कि मनुष्य के अंदर भी समुद्र मंथन होता रहता है और इसमें बिष ओर अमृत दोनों निकलते है कोई बिष धारण करके राक्षस बन जाता है तो कोई अमृत पान करके देवता बन जाता है हमे अपनी अंतर्चेतना को जगाना होगा तब ही समाज का उत्थान होगा समाज मे नशा की प्रवृत्ति को मिटाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है इस अवसर पर सहायक संचालक नन्हे सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज को शिक्षा का महत्व समझना होगा और हम सबको समाज उत्थान में सहयोग करना होगा तब ही समाज आगे बढ़ पायेगा इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद पटेल लक्ष्य प्रान्त प्रचारक रूपेंद्र सिंह काशीराम सिंह साहब सिंह चंद्रपाल सिंह राजेन्द्र सिंह करन सिंह सिद्धांत सिंह सहित सभी सामाजिक लोग उपस्थित रहे

jtvbharat
Author: jtvbharat