बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का हुआ समापन, पुरनी की बैल जोड़ी रही प्रथम

मुंदी शाहरुख मंसुरी

मुंदी नगर के संत बुख़ारदास बाबा एवं संत गुलाबदास बाबा के मेले में दो दिवसीय बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन। किया गया था। जिसका फाइनल मुकाबला सोमवार दोपहर को हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग देखने पहुँचे। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला हुआ , जिसमे प्रथम स्थान पर सुनील पटेल पुरनी द्वितीय लोकेश पटेल जामली, तृतीय स्थान पर श्री राम पटेल भैसावा रहे। विजेता एवं उपविजेता को नगर परिषद उपाध्यक्ष पार्षद आदि ने मोतियों की माला पहनाकर कर सील्ड देकर सम्मानित किया। वही इनाम की राशि 28 फरवरी मेले के समापन दिवस के दिन विजेताओं को सम्मानित कर दी जाएगी। बैलगाड़ी दौड़ देखने आए दर्शकों को मंदिर महंत विजेंद्र राव गुड्डू भैय्या ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष राज नारायण मंडलोई जितेंद्र सिंह चौहान छगनलाल जैन नितिन भगत धर्मेद्र राठौर मेले प्रभारी आकाश शर्मा माखन लाल कानूगो राम राठौर गिरीश खोती गौरव महाजन आदि मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat