खाटू श्याम की भव्यभजन संध्या संपन्न बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

राजेश नाहर,खेतिया,,,
सबसे बड़ा तेरा दरबार है, तू ही सबका पालनहार है, सजा दे या कर दे क्षमा सांवरे तू ही हमारी सरकार है। खेतिया शहर के श्री खाटू श्याम के भक्त विशाल परदेसी एवं उनके परिजनों द्वारा आयोजित की गई भव्य भजन संध्या में खेतिया शहरी नहीं वरन आसपास के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचे , पुरुषों के बराबरी में भी ही महिलाएं भी वहां कीर्तन का आनंद लेती दिखाई दी ।
आयोजित भजन संध्या में नागदा के सावन नागदा एवं नर्मदा पुरम की कुमारी पदमा साहू में भजन संध्या का समां बांधा आरंभ में पदमा साहू ने भक्ति भजन प्रस्तुत कर प्रारंभ किया वहीं चढ़ गया भगवा रंग और राम आएंगे जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया ।
भजन गायक सावन नागदा ने सभी को देश के प्रमुख श्रद्धा केंद्र महाकालेश्वर, मां वैष्णो देवी का भ्रमण करते हुए खाटू श्याम के भजनों से सरोबार कर दिया सावन नागदा का यह खेतिया शहर में द्वितीय आयोजन है जिस पर श्रद्धालु अपने फरमाइश पर फरमाइश करते रहे वह सावन नागदा ने अपने मधुर स्वरों से भजन संध्या का रुख ही मोड़ दिया,तीन बाण,, तेरी मिट्टी में मिल जावा जैसे गीत गाकर श्रोताओं की दाद बटोरीआरम्भ से अंत तक श्रोता जमे ही रहे
परदेसी परिवार खेतिया द्वारा परदेसी परिवार के नवनिर्मित श्याम निवास का निर्माण करने में प्रमुख भूमिका रखने वाले इंजीनियर व वस्तु ऊर्जा के प्रवर्तक सिद्धार्थ नाहर व भवन निर्माण से जुड़े अन्यका मंच पर सम्मान कियाभजन संध्या के संयोजन में श्यामभक्तो की ओर से कमलेश टाटिया का भी सम्मान किया

खाटू श्याम बाबा की यह भजन संध्या देर रात्रि तक चलती रही खेतिया शहर के इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक शांतिपूर्ण रूप से कार्यक्रम चला रहा।पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाये रखी

jtvbharat
Author: jtvbharat