
थाना प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र में कि जा रही है फुट पेट्रोलिंग
आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग को भी चेक किया गया
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर,पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार द्वारा सुरक्षा व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम में पैदल फुट पेट्रोलिंग करते हुये अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दिनांक 25/02/2025 को थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल फुट पेट्रोलिंग भ्रमण किया, भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजार, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों आदि की औचक चैकिंग करते हुये अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो इसकी समझाइस दी गई एवं महाशिवरात्रि के पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग को भी चेक किया गया |