
लोकनिर्माण से लोक कल्याण क्या ऐसे ही होगा
संजय राठौड़ जिला ब्यूरो अलीराजपुर
अलीराजपुर से सोरवा अंधारकाच मार्ग की लंबाई 13 . 45 किलोमीटर है कार्य की लागत अनुबंध राशि 1687 .23 लाख रुपए है जिसका कार्य सुरेश कुमार गुप्ता किला जोबट मार्ग ठेकेदार द्वारा 18/11/ 2022 से किया जा
रहा है
कार्य को 17 /11 /2024 को अनुबंध के अनुसार पूर्ण करना था जो कि नहीं किया गया है अभी कार्य प्रगति पर है
कार्य पूर्ण होने के पहले ही साइन बोर्ड पर कार्य पूर्णता की तिथि लिख दी गई है
आम नागरिक बोर्ड को पढ़कर ऐसा समझते हैं की कार्य पूर्ण हो चुका है वही ग्रामीणों में यह चर्चा है कि अभी वर्तमान में कोस्बा से केल और चांदर मूली गांव तक का निर्माण कार्य प्रगति पर है पूर्ण नहीं हुआ है
सोरवा रोड के साइड शोल्डर पर दोनों साइड फॉरेस्ट ऑफिस के सामने अलीराजपुर में निगरानी के जहां कैमरे लगे हुए हैं उन कमरों के नीचे ही साइड शोल्डर पर काली मिट्टी युक्त पुराने मकान का वेस्ट मटेरियल डाला गया दिख रहा है जिससे कि आने वाले समय में पूरी काली मिट्टी पानी में बह जाएगी और कीचड़ होने से गाड़ियां फिसल कर रोड से नीचे भी जा सकती है जिससे कि कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है
अनुबंध के अनुसार ठेकेदार को 12 सीबी आर की मिट्टी साइड में डालकर शोल्डर को मजबूत करना चाहिए पर ऐसा नहीं किया गया है सबसे बड़ी बात यह है की जिला मुख्यालय में जहां पर सोरवा रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं उन कैमरा के सामने ही बेखौफ होकर पुराने मकान का मटेरियल डाला गया है जब इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अनु विभागीय अधिकारी एस एस पटेल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया
की अगर अनुबंध के अनुसार साइट शोल्डर पर 12 सीबी आर की मुरूम युक्त मिट्टी नहीं डाली गई है तो सारा मटेरियल वापस उठा दिया जाएगा और रोड के दोनों साइट शोल्डर पर अनुबंध के अनुसार ही 12 सीबी आर की मिटटी डलवा कर शोल्डर कंप्लीट किए जाएंगे
कार्य पूर्ण होने में अभी 3 से 4 माह और लगा सकते हैं ऐसा आम नागरिकों का कहना है उसके पहले ही ठेकेदार द्वारा साइन बोर्ड पर अनुबंध के अनुसार कार्य पूर्णता की तिथि लिखना कहां तक उचित है
जबकि लिखा ऐसा जाना चाहिए कि *अनुबंध के अनुसार कार्य 17 11.2024 को पूर्ण होना था*क्यों कि कार्य तो अभी प्रगति पर है
ताकि भविष्य में कार्य पूर्ण होने पर कार्यपूर्णता की तिथि यहां पर लिखकर परफॉर्मेंस गारंटी की अवधि जो की 5 वर्ष है उस अवधि तक ठेकेदार के द्वारा सेवाएं ली जा सके अन्यथा इस बोर्ड के अनुसार परफॉर्मेंस गारंटी की अवधि 17 /11/ 2029 को पूर्ण हो जाएगी
आने वाला समय ही बताएगा कि बोर्ड पर जो अभी तारीख लिखी गई है कार्य पूर्ण होने के बाद में वह नई तारीख लिखी जाती है या नहीं