
अरशद जागीरदार
तराना:- पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा अनुविभागीय अधिकारी तराना भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना माकडोन पुलिस को एक साल से गुमशुदा बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28 जनवरी 2024 को पीड़िता के गुमशुदा होने के संबंध में थाना माकडोन अपराध क्रमांक 33/24 धारा 363 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उक्त पीड़िता की तलाश के हर संभव प्रयास किए गए परंतु कोई सफलता नहीं मिली थी।
नाबालिक बालक बालिका की पतारशि हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत वरिष्ठ अधिकारी गणों के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में दिनांक 27 फरवरी 2025 को थाना माकडोन पुलिस को पीड़िता को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त कार्य में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत , सहा.उप निरीक्षक मदनलाल रावत एसडीओपी कार्यालय तराना, प्रधान आरक्षक 1284 सुदर्शन राठौर आरक्षक 246 राजेंद्र सिंह, महिला आर रवीना पाटीदार तराना की सराहनीय भूमिका रही।