
दर्शन कै बाद भक्तों ने मेले का आनंद लिया – पुजारी बोले भगवान बोलैं की कृपा है
बाग – बाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत झिरपंया में स्तिथ भगवान झिरेश्वर महादेव के दर्शन करने को महाशिवरात्रि पर्व के चलते भक्तों का सैलाब उमड़ा जहां दर्शन कर सभी भक्तों ने वहां लगने वाले मेले का भरपूर आनंद लिया ।
ज्ञात हो कि बाग के समीप अखाड़ा जोबट रोड़ पर ग्राम झिरपंया पंचायत हे जहा अति प्राचीन झिरेश्वर महादेव का मंदिर है जिसकी वर्षों से देखभाल वहां का अनारे परिवार कर रहा है ओर मंदिर के पुजारी भी वही हे पुजारी चेनसिह बाबा बताते हे की बहुत पुराना मंदिर हे मेरे सपने में आया था की यहां का मेला लगाया जाए करीब पांच सात हो चले मेले को यहां लगते इसकै लिए है बड़ी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर यहां मेले में इतनी रोनक आई है इसकी पुरी व्यवस्था हम ही करते हैं । झूले वालों को शुरु में हमें यहां लाने के लिए पेसे भी देना पड़ा आज महाशिवरात्रि होने से सुबह से दर्शन करने को लोग मंदिर मे पहुंचना शुरु हो गया था सभी ने भोलेबाबा के दर्शन का लाभ लिया। और मेले का आनंद भी दीया जहां खाने पीने की वस्तुओं के साथ बच्चों के खेल खिलोनै बड़े छोटे झूले सभी मेले में लगे थे आसपास के गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मेले में आए और खूब मेले का आनंद लिया मेलै की पुरी व्यवस्था पर फावडीया अनारे, पप्पू अनारे,लिमसिह अनारे,दिनेश अनारे,अजय अनारे,की। रहती है । इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद रहकर मेले पर अपनी निगाह जमाए हुए रहतै है । मेले में आयोजक समिति द्वारा एक स्टाल एसा भी लगा रखा था जहां दर्शन करने आए हुए भक्तों को चाय और पानी के साथ स्वागत किया जाता है जो निशुल्क चाय पिलाई जाती है ।
वनवासी कल्याण परिषद के ब्लाक अध्यक्ष कालुसिंह मोरी ने बताया की एक ही परिवार इतने बड़े आयोजन को अंजाम प्रतिवर्ष देता है । तभी जाकर यह पुरी व्यवस्था यहां होती हे बहुत ही चमत्कारी मंदिर हे ओर अति प्राचीन मंदिर है जहां पाच सात वर्ष से यहां मेला लग रहा है ओर अच्छे पेमाने पर लगता है यहां महाशिवरात्रि को सभी भक्त दर्शन करने को आते हे ओर मेले का भी आनंद लैते है