बखतगढ़ बड़केश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया गया

बदनावर मोहित राठौड़

जिसमें रात्रि जागरण में आकर्षक भजनों की प्रस्तुति हुई। बखतगढ़ महाशिवरात्रि पर्व पर प्राचीन भोलेनाथ मंदिर बड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव विवाह का आयोजन कर महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया सर्व प्रथम सुबह ग्रामीण व आस पास के भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया तथा सिंगार कर महा आरती की गई तथा महाप्रसादी का वितरण किया गया रात्रि में भोलेनाथ मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार भव्य चल समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से भक्तों द्वारा स्वागत किया गया प्रतिवर्ष अनुसार रात्रि जागरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें आकर्षक भजनों की प्रस्तुति हरकाझर , बामाखेडीं, बटवाडीया, निदवानीया आदि आस-पास के गांव केंद्रों के भजन मंडली द्वारा आकर्षक भजनों की प्रस्तुति की गई जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया आयोजन में प्रमुख रूप से महेंद्र सिंह नाथावत, निलेश पटवा ,जगदीश धबाई, गोपाल टेलर, निलेश शर्मा,गोपाल जाट, पहलाद राठौड़, शेर सिंह नाथावत, जुगल किशोर जाट, अरविंद सिंह कच्छावा, अभिषेक गौर, आशीष वरमेचा , ओमप्रकाश बैरागी , जगदीश प्रजापत, राजा राठौड़, दीपक गुर्जर, श्रवण गौर आदि का इस धार्मिक आयोजन महत्वपूर्ण सहयोग रहा तथा भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आकर्षक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और भजनों का लुफ्त उठाया दूसरे दिन प्रातः में भगवान भोलेनाथ की महा आरती की गई तथा महाप्रसादी वितरित कर भक्तों द्वारा धर्म का लाभ लिया गया

jtvbharat
Author: jtvbharat