गुजराती मोढ़ वणिक समाज में अध्यक्ष पद का चुनाव : अमेरिका से भी पहुंचे मतदाता 18 साल की युवती ने पहली बार डाला वोट

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – सकल पंच गुजराती वणिक मोढ़ समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए मतदान चल रहा है मतदान शनवारा स्थित गुजराती समाजवाडी़ में सुबह 9:00 बजे से शुरू हुआ है़ समाज के कुल 25 हजार से अधिक मतदाताओं में से करीब 10 हजार मतदाता बुरहानपुर में निवास करते हैं इस चुनाव में मतदान के लिए देशभर से लोग पहुंच रहे हैं अमेरिका के वर्जीनिया से प्रीति गुप्ता वोट डालने आई है मुंबई से किशोर दलाल अपनी पत्नी के साथ विशेष रूप से मतदान के लिए आए हैं 18 वर्षीय शनिष़का शाह ने पहली बार मतदान किया है अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में है इनमें कमलेश सुरेश चंद्र शाह, प्रेमचंद बलिराम नागराज, रमेश मोतीलाल दलाल, रूपश्री कमलेश गोविंदजीवाला और विनोद गोपाल दास सुगंधी शामिल है मतदाताओं को नोटा का विकल्प भी दिया गया है चुनाव संयोजक और अधिवक्ता हेमंत गोविंदजी वाला के अनुसार चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है महिलाओं के लिए पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग 6-6 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है मतदान शाम 5:00 बजे तक चलेगा इसके बाद मतगणना होगी और निर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी यह चुनाव हर चार साल में एक बार होता है समाज के सदस्य पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, जलगांव जामोद, अकोला और इंदौर जैसे शहरों में रहते कई युवा विदेशो में कार्यरत है

jtvbharat
Author: jtvbharat