विधायक श्री बर्डे की कार्य शैली से प्रभावित होकर सैकड़ो कांग्रेसी भाजपा में सम्मिलित हुए

राजेश नाहर
खेतिया:- पानसेमल विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर खेतिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमझिरी से ग्राम आमलापानी के 40 परिवार ने विधायक श्याम बर्डे की कार्यशैली व भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा गांव गरीब मजदूर किसान के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के नागरिकों के हितों को देखकर बनाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव गरीब और किसान एवं मजदूर तक पहुंच रहा है से प्रभावित होकर आमझिरी पंचायत के कांग्रेस छोड़ भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए विधायक श्री बर्डे ने सभी को भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाकर पुष्प हार से स्वागत कर भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित किया एवं बधाई देकर स्वागत किया । सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक श्याम बर्डे की मिलनसार कार्यशैली सहज उपलब्धता हर गांव परिवार तक पहुंचकर उनके सुख-दुख में सम्मिलित होना गांव शहर ग्राम पंचायत हो चाहे दुर्गम पहाड़ी स्थान हो वहां तक योजना एवं विकास को पहुंचाकर लोगों के जीवन में बदलाव लाकर इस विधानसभा की तस्वीर को बदल दिया है ऐसे अनेक जन जनकल्याणकारी कार्यों प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर इस विधानसभा को करोड रुपए की सौगात देकर विकास की गंगा बहाई है इसे देखकर हम लोग भी बहुत प्रभावित हुए व भाजपा में शामिल हुए है।
विधायक श्याम बर्डे ने कहा मैं विधायक नहीं आपका एक सेवक हूं इस कहावत को चरितार्थ करते हुए हजारों करोड़ की योजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क,किसानों,महिलाओं के शशक्तिकरण हेतु जारी है,समूचे क्षेत्र के विकास हेतु सदैव लगा हु भाजपा में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ता रूप सिंह आनंद महरिया भाई बटु सिंह भाई बंशीलाल दजला भाई पंपालाभाई दिनेश भाई अनिलभाई सलीम भाई कैलाश भाई रेला भाई विजय पदम सिंह मायटा भाई हीरालाल किसन , छगन भाई मोहन, जितेंद्र, राहुलभाई एवं अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए इस अवसर पर खेतिया मंडल के वरिष्ठ नेतापार्षद सूर्यकांत एसीकर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनीस सरपंच राकेशभोसले मुरली साटोटे नंदू चोपड़ा गोपाल भंडारी तथा वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat