
राजेश नाहर
खेतिया:- होली दहन से एक सप्ताह पूर्व आयोजित होने वाला लोक संस्कृति पर्व भागोरिया अत्यधिक उत्साह से मनाया गया।खेतिया क्षेत्र की वर्षों पुरानी परंपरा अनुसार विभिन्न ग्रामो के पटेल करनपुरा के पटेल सिलदार पटेल की अगुवाई में राजसी वेशभूषा में शहर में पंक्तिबद्ध होकर निकले,शहर वासियों ने जगह जगह उनका स्वागत किया,यह परम्परा वर्षों से चली आ रही।पुलिस थाना परिसर में एकत्रित पटेलों को थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश ने श्रीफ़ल भेंट कर शुभकामनाएं दी। थाना परिसर में साइबर जागरूकता हेतु पोस्टर्स लगाए गए।ढोल मांदल व बाँसुरी की धुन ने लोक संस्कृति के पर्व पर सभी को मस्ती से झूमने पर मजबूर कर दिया।खेतिया से जुड़े कुछ ग्रामो से ढोल व मांदल यहाँ पहुंचे,शहर के नागरिक भी इस अवसर पर सभी से मिलकर बधाई देते रहे,गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया,क्षेत्र में परम्परा के पालन के साथ आधुनिकता भी दिखाई दी वही बड़ी संख्या में ग्रामीणो की उपस्थिति के साथ मांदल की थाप,बाँसुरी की धुन व कुर्राटी भरा लोकसंस्कृति पर्व आज उत्साह से शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ ।
कल रविवार दोपहर 2 बजे पानसेमल भगौरिया में मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हिस्सा लेने आ रहे।क्षेत्र में होली के बाद होली मेलो का आयोजन होना है जहां करनपुरा की आखिरी होली के साथ क्षेत्र में समापन होगा।
भगौरिया पर विशेष रूप से खाई जाने वाली गुड़ की जलेबी,गुड़ की सेव शहर में सुबह से ही बनती व बिकती रही।खिलौनों की दुकानों पर कम ही ग्राहकी रही वही परम्परा गत तीर कमान,सजावट सामग्री भी बिकती रही,,अन्य वर्षों की तुलना में अबकी बार भीड़ कम ही रही।
लोक संस्कृति उत्सव भगौरिया एक परंपरा, लोक संस्कृति की पहचान,मस्ती में ढोल मांदल की थाप पर नाचते आनन्द उठाते, यह उत्सव केवल आनंद उमंग का उत्सव ही नही यह हमारी समृद्ध संस्कृति का दर्पण है,यह हमारी विरासत व अपनों से जुड़े रहने का माध्यम है