
रिपोर्टर सुनिल मुनिया
बेटमा:- दिनांक 06/3/25 को फरियादी लक्ष्मीसिंह भदौरिया पति आम्णुसिंह भदौरिया जाति राजपूत उम्र 36 साल निवासी स्थायी पता ग्राम नरेनी थाना किशनपुर जिला फतेहपुर हाल निवासी फ्लेट नंबर 303 आशियाना पैलेस धर्मकुंज कालोनी ग्राम काली बिल्लौद थाना बेटमा जिला इन्दौर के द्वारा अपने नाबालिक बालक आयुष सिंह पिता आशुसिंह भदौरिया जाति राजपूत उम्र 16 साल 06 कि अपहरण कि रिपोर्ट थाना बेटमा पर दर्ज कराई जिस पर थाना बेटमा में अपराध क्रमांक 102/25 धारा 137 (2) .एन.एस.-2023 का अपराध अज्ञात आरोपीयो के विरुद्द पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था फरियादीया के द्वारा बताया गया की मेरे लडके आयुशसिह मेरा मोबाईल लेकर गया था तथा मेरे पति के फोन पर मेरे लडके को छोडने के एवज मे पचास लाख रुपये की फिरोती मांगी जा रही है, प्रकरण अति गंभीर एवं सनसनी खेज होने से बेटमा पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही कर विवेचना कार्य प्रारंभ किया गया।
शपुलिस अधीक्षक इन्दौर ग्रामीण श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महु) रुपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन मे एस.डी.ओ.पी देपालपुर संघ प्रिय सम्राट द्वारा घटना के सबंध मे एवं अज्ञात आरोपियो की तलाश पतारसी हेतु थाना प्रभारी बेटमा मीणा कर्णावत को निर्देशित किया गया थाना प्रभारी बेटमा द्वारा घटना के सबंध मे एवं अज्ञात आरोपियो कि तलाश पतारसी हेतु अलग अलग टीम का गठन कर घटना स्थल धर्मकुंज कालोनी व घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र, सहित सी सी टी वी कैमरो को चैक किया गया एवं मुखबिर सूचना तत्र को संक्रिय कर कार्य हेतु लगाया गया एवं घटना स्थल के आसपास के लोगो से पुछताछ की गई विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर नाबालिक बालक को दस्तयाब किया गया जिसके द्वारा बताया गया की मेरी माँ मुझे बात बात पर डाटती रहती थी इस कारण मे घर से मेरी माँ का मोबाईल व सायकल लेकर पीथमपुर बस स्टेण्ड चला गया वहा से बस से इन्दौर होते हुवे भोपाल चला गया था मेने डराने के लिये अपने मोबाईल से मेरे पिता को पचास लाख रुपये की फिरोती व किडनेपिंग का मेसेज किया था। फरियादी द्वारा बताई गई घटना प्रमाणित होना नही पाई गई। नाबालिक बालक की इस सनसनी खेज एवं जघन्य अपहरण की घटना से थाना क्षेत्र में सनसनी फेलकर डर का महोल निर्मीत हो गया था। पुलिस थाना बेटमा द्वारा कठिन मेहनत एवं अथक प्रयास कर नाबालिक बालक के अपहरण व फिरोती की इस झूठी कहानी का चंद घंटो में खुलासा कर थाना क्षेत्र में शांति पूर्ण एवं सुरक्षा का वातावरण निर्मीत कर घटना का खुलासा किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बेटमा मीना कर्णावत, उनि. संदीप पोरवाल, उ.नि.कमलेन्द्र दीक्षित, सउनि रामप्रसाद सोलंकी, प्र.आर. 543 कल्लू राठोर, प्र.आर.2073 दिपेन्द्र जाट, व अनुभाग के थाना गोतमपुरा व थाना देपालपुर के थाना प्रभारियो की मुख्य भुमिका रही है। पुलिस थाना बेटमा की उक्त टीम को इस सराहनीय कार्य के लिये उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।