
शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा।
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा गत दिनो विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आयुर्वेद ग्रामीण सेवा नियम 2008 में चयनीत चिकित्सा अधिकारियों की पदोन्नति तथा प्रसाशनिक पदों के संशोधन एवं केडर रि-स्ट्रक्चर करवाकर ग्रामीण आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के साथ न्याय करने की सरकार से मांग की थी। इस पर शनिवार को कोटा व चित्तौड़गढ़ के ग्रामीण आयुर्वेद चिकित्साधिकारियो के प्रतिनिधिमण्डल ने विधायक आक्या का आभार व्यक्त करते हुए विधायक कार्यालय पर उनका उपरना ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ जिला शाखा चित्तौड़गढ़ के डाॅ. सौरभसिंह हाड़ा, डाॅ. विरेन्द्र हाड़ा, डाॅ. महेन्द्र जाजोरिया एवं जिला कोटा के जिलाध्यक्ष डाॅ. हरिओम मीणा, डाॅ. ब्रजराज मालव, डाॅ. महावीर मालव, डाॅ. राम कैलाश मीणा सहित बड़ी संख्या में चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।