मत करो मेरे शहर को मेला, घर से लेकर आएं कपड़े का थैला, शहर को प्रथम पायदान पर लाने हेतु शहरवासी शहर हित में सकारात्मक फीडबैक दे — नवीन अग्रवाल,

पर्यावरण मित्रों ने शहीद वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान, नीमच/ हम सबने ये ठाना है नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाना है के उद्देश्य से संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच नगरपालिका की सहभागिता में विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर स्वच्छता एवं पर्यावरण के कार्य में जुटी हुई है, संस्था सदस्यों द्वारा शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु शहर के 40 ही वार्डों की गलियों, मोहल्ले, कालोनियों, बाजार आदि क्षेत्रों में अब तक 800 से अधिक स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलीया एवं स्वयं क्षेत्र कि गंदी नालियों,नाले, नदी, तालाबों, सड़क किनारो पर साफ़ – सफाई कर आमजन एवं शहरवासियों को जागरूकता का संदेश दिया है, पुर्व की भांति वर्तमान में शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आई है, संस्था सदस्य शहरी विकास परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रसिंह धार्वे के मार्ग दर्शन में शहर को स्वच्छ बनाने में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, सी एम ओ महेंद्र विशिष्ट एवं नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का भी सहयोग मिल रहा है,संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्य गण नि स्वार्थ भावना से शहर हित मे नगरपालिका की सहभागिता में निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में जुटी हुई है, नीमच शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे पायदान पर लाने हेतु संकल्पित है, यह शहर आपका अपना शहर होने के नाते शहरवासियों का भी दायित्व है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच शहर को प्रथम पायदान पर लाने हेतु आप सभी सकारात्मक फीडबैक देकर शहर को अच्छी पायदान पर लाने हेतु सकारात्मक फीडबैक दे, संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि शहर को स्वच्छ सुंदर ही नहीं बल्कि पोलेथिन मुक्त शहर बनाने हेतु पोलेथिन थैलियों का बहिष्कार कर घरेलू सामान, खाद्य सामग्री सब्जी आदि लाने हेतु कपड़े की थैली का उपयोग करें, इस अवसर पर संस्था के जगदीश शर्मा ने आमजन एवं शहरवासियों से अपील की है कि अपने घरों से निकलने वाला गीला सुखा गंदा कचरा अलग-अलग एकत्रित कर नगरपालिका की कचरा गाड़ी में ही कचरा डाले एवं यदि कोई गंदा कचरा सड़क या नाली में डालें तो उसे रोके टोकें, अभियान के तहत संस्था सदस्यों ने शनिवार दिनांक 8 फरवरी को प्रातः 8 से 10 बजे तक विजय टाकीज़ चोराहा स्थित सरदार भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहीद वाटिका पारसी बावड़ी परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत गंदा कचरा एकत्रित कर ढेर लगाए इसके पश्चात वीर क्रांतिकारी युवा शहीद सरदार भगतसिंह सुखदेव राजगुरु की आदम कद प्रतिमा को पानी से साफ सफाई की गई अभियान में संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संरक्षक नवीन अग्रवाल, जगदीश शर्मा, रमेश मोरे, सुकुमार आगार, हरीश उपाध्याय, नितिन पोरवाल, नरेंद्र रावत आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के सुकुमार आगार ने दी है, किशोर बागड़ी अध्यक्ष संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच

jtvbharat
Author: jtvbharat