उत्कृष्ट/माडल स्कूल प्रवेश परीक्षा संपन्न

विशाल बाबा नामदेव

बाग :-उत्कृष्ट विद्यालय एवं माडल स्कूल की कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार दिनांक 09-03-25 को संपन्न हुई। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डी.एस.बघेल ने बताया कि आगामी सत्र 2025-26 में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु विकास खंड स्तरीय परीक्षा का आयोजन था। इसमें कक्षा 8वी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने आनलाईन आवेदन किया था। कुल दर्ज 49 परीक्षार्थियों में से 45 परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रेक्षक माडल प्राचार्य वंदना नायक भी परीक्षा के दौरान उपस्थित रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat