
108 वाहन पहुंचा मोके पर दोनों को बाग स्वास्थ केन्द्र लाया गया
विशाल बाबा नामदेव
बाग – बाग थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकापोटी निवासी दो बाईक सवारो की आमने सामने बाईको की भीषण टक्कर में घटना स्थल पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे के लगभग गांव के पटेल नहारसिह पिता पाचीया जाति भिलाला उम्र 60 वर्ष अपनी बाइक लेकर घर से जा रहे थे तभी सामने से राजू पिता मेहताब उम्र 25 वर्ष अपने सुसराल से घर चिकापोटी आ रहा था तभी दोनों में आमने सामने भिषण टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवारों की अधिक सीर में लगी चोट के कारण खून बह जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई जिसकी सुचना स्थानीयो ने 108 वाहन को दी वाहन के ईएमटी रविन्द्र सिंह तोमर,एवं पायलेट संजय रावत वाहन लेकर घटना स्थल पहुंचे और दोनों मृतको को बाग स्वास्थ केन्द्र लेकर आए जहां उन्हें डाक्टर हरेसिह मुवेल द्वारा मृत घोषित किया गया घटना की सुचना सुन गांव में सनसनी फेल गई और त्योहारों की खुशियां मातम में बदल गई जिसको भी घटना की जानकारी मीली बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गये बताया गया की पटेल नहारसिह अपनी बाइक लेकर घर से निकले ही थे की सामने से अपने ससुराल से चिकापोटी आ रहे राजू तभी रास्ते में दोनों बाईकों की भिषण टक्कर हो गई व एकजान बुजुर्ग सहित एक युवक की जान चली गई ।