
ब्यूरो खबर – सतीश वाघ
बुरहानपुर – नेपानगर विधायक मंजू दादू ने रविवार को खकनार में दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया उत्कृष्ट विद्यालय खकनार में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और कृत्रिम अंग वितरित किए इसके अलावा विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतो में पानी की टैंकर भी वितरित किए गए इन पंचायतो में उमरदा, झिरपांजरीया, खकनार खुर्द, कानापुर, सराय, दवाटिया और पलासुर शामिल है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दादू ने कहा कि उनका लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की डबल इंजन सरकार में और भी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी, निलेश चौकसे, शर्मिला कासडेकर, गणेश महाजन, हिम्मत निकम और दिनेश निकम सहित अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे