
संवाददाता धर्मेश सोनी
पेटलावद।
इनर व्हील क्लब आफ राईस पेटलावद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय मेहता ने सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक और माला से स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने सरस्वती वंदना के पश्चात महिला शक्तिकरण के ऊपर नाट्य , नृत्य रचना प्रस्तुत की । क्लब के द्वारा सामाजिक तथा विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों हेतु पुलिस विभाग, नर्सिंग विभाग, पोस्ट ऑफिस, नावंण, वृद्ध महिलाओं को माला और उपहार से सम्मानित किया गया।
इन्होंने उद्बोधन दिया
~~
इस अवसर पर सीएमओ आशा भंडारी, नगर परिषद अध्यक्ष ललिता गामड़ , इनर व्हील क्लब अध्यक्ष मनीषा मेहता, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय मेहता, दुर्गा वाहिनी से संगीता भट्ट, तेरापंथ समाज से पुष्पा पालरेचा, स्थानक समाज मधु मेहता, संगिनी ग्रुप रीना मुथा, मातृशक्ति संगठन मोना मेहता, स्वर्णकार समाज से समता सोनी , इनर व्हील क्लब से अल्पना पटवा और नेहा लोढ़ा , रोटरी क्लब से पदम मेहता ने महिला दिवस पर अपना उदबोधन दिया।
सुपर वुमन से सम्मानित
~
आयोजन में इनर व्हील क्लब की सदस्य नेहा लोढ़ा को सुपर वुमन की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्था तेरापंथ महिला मंडल, स्थानकवासी महिला मंडल, दिगंबर जैन महिला मंडल, आदेश्वर तथा सुमति नाथ जैन महिला मंडल, श्री अखिल भारतीय चंदना श्राविका मंडल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति संगठन, जैन सोशल ग्रुप, ब्राह्मण, स्वर्णकार समाज, गायत्री परिवार , रोटरी क्लब न्यू ,और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खुशबू कटकानी और अनीता मोदी ने किया आभार प्रीति डाली पटवा ने माना।