मातृशक्ति दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले राधे महिला मंडल सहित महिलाओं को सम्मानित किया गया।

बदनावर मोहित राठौड़

बदनावर। एवरग्रीन महिला मंडल तथा नारी जागरण मंच बदनावर द्वारा पीपलेश्वर मंदिर पर महिला दिवस मनाया गया। बदनावर नगर की प्रतिष्ठित महिला शक्ति को विभिन्न कार्य क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राधे महिला मंडल का जिन्होंने शिव बारात में भगवान के रथ के सामने स्वच्छता कर जो नई पहल की गई थी उस उत्कृष्ट कार्य के लिए राधे मंडल की सुनीता डोडिया,अलका सोनी, सुगना गुर्जर,लीलाबाई राठौर,हेमलता जोशी,भगवती जोशी,सुशीला शर्मा,गंगा यादव ,चंदा चौहान बेबी सोलंकी, शांताबाई,सीमा शर्मा और अनुपम शर्मा का सम्मान एवरग्रीन ग्रुप तथा नारी जागरण मंच दोनों ने संयुक्त रूप से सम्मान किया है।जुबां और योग में अपना योगदान देने पर अनुपमा शर्मा का भी स्वागत किया गया। सुषमा पाठक ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं को करनी है तथा अपने को किसी भी परिस्थिति में अपने को शक्तिशाली बनाना है। जय श्री भट्ट का कहा की आज महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है हर क्षेत्र में पुरुषों के भाती सहभागिता निभा रही है। अंतिम सोनी ने अपने शब्दों में कहा की आज की महिलाएं ने व्यावसायिक क्षेत्र के साथ साथ विज्ञान के क्षेत्र में भी उन्नति की है जिसका परिणाम है कि महिलाएं चांद पर पहुंच गई है। मंजू लिटोरिया ने अपने उद्बोधन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में उपस्थिति महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि पुराने समय और वर्तमान में काफी अंतर आ गया है। पहले महिलाएं घर से निकलती नहीं थी तथा स्वतंत्र रूप से अपनी प्रतिभा को उजागर नहीं कर पाती थी। आज हर महिला अपनी प्रतिभाओं को लेकर पूरे समाज को गौरांवित करती दिखाई दे रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हुई अपने को किसी भी क्षेत्र में अपनी अहम योग्यता रखती है। कार्यक्रम मेंसुषमा पाठक, दीपा शर्मा,लीला राठौर,बेबी सोलंकी, सुनीता डोडिया,सुगना गुर्जर,सारिका पटेल,रुक्मणी उपाध्याय, हेमलता जोशी,आशा सेन,मुनि सेन,शोभा मालवी, मंजू लिटोरिया,ममता महेश्वरी,भगवती जोशी,विनय लता जोशी,सुशीला शर्मा,किरण सोमानी,वंदना शर्मा,उषा गुर्जर,विजयलक्ष्मी बैरागी,मांगी बाई बैरागी,संध्या पवार,सीमा पटेल,उमा पटेल,कलावती वर्मा,ममता शर्मा,जयश्री भट्ट,शारदा पाटीदार,दीपा शर्मा,लक्ष्मी शर्मा, भारती यादव,अनुराधा जोशी, अंतिम सोनी,सीमा शर्मा,गंगा यादव,इंदिरा शर्मा,चंदा चौहान,अलका सोनी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन दीपा शर्मा तथा आभार रितु माहेश्वरी
ने माना।

jtvbharat
Author: jtvbharat