
सुनील मुनिया
धार:- 13 मार्च को नागदा माकनी में होगा खाटूश्याम जी एवम साँवरिया सेठ की भव्य भजन संध्या का आयोजन। ग्राम पंचायत माकनी के उपसरपंच रितेश राठौड (भट्टा ) के जन्मदिवस की उपलक्ष्य में दिनांक 13 मार्च 2025 को ग्राम माकनी में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा । ।वही कार्यक्रम में मालवा मेवाड के प्रसिद्ध भजन गायक पंडित गोकुल शर्मा एवं बबलू राजस्थानी अपने मधुर स्वरों से श्रोताओं को भक्ति रस में डूबोएगे।इस अवसर पर खाटू श्याम जी का भव्य दरबार भी सजाया जाएगा।वही उपसरपंच रितेश राठौर ने बताया की मेरे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भगवान खाटूश्याम जी और साँवरिया सेठ जी भजन संध्या का आयोजन किया जाए।