
खरगोन…..मनोज मालवीया…..
खरगोन संभागीय उपायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा जिले के 51 माध्यमिक शिक्षकों के क्रमोन्नति का लाभ देने के आदेश जारी हुए है।
राज्य शिक्षक संघ ने क्रमोन्नति के आदेश जारी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभुराम मालवीया, जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, अर्चना गुप्ता ने बताया कि राज्य शिक्षक संघ द्वारा क्रमोन्नति को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। जारी किए गए आदेश में 24 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले 40 एवं 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले 11 माध्यमिक शिक्षको के आदेश जारी हुए है।
राज्य शिक्षक संघ की टीम ने संभागीय उपायुक्त बृजेश पांडे,सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, बाबू वाणी जी एवं संतोष पवार का आभार व्यक्त किया है।